Tuesday, 15 September 2026 | 4:19 AM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज- रोजगार मेले में 82 युवाओं को मिला रोजगार ।

03 फरवरी 2024, को उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना कौशल विकास मिशन के अंतर्गत दीन दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में जनपद प्रयागराज के जयराम केशरवानी मेमोरियल ट्रस्ट, जे0 पी0 मेमोरियल ग्रुप ऑफ कॉलेज परिसर, गन्ने, शंकरगढ़, प्रयागराज के विकासखण्
Share:
प्रयागराज- रोजगार मेले में 82 युवाओं को मिला रोजगार ।
Read in your preferred language.



03 फरवरी 2024, को उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना कौशल विकास मिशन के अंतर्गत दीन दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में जनपद प्रयागराज के जयराम केशरवानी मेमोरियल ट्रस्ट, जे0 पी0 मेमोरियल ग्रुप ऑफ कॉलेज परिसर, गन्ने, शंकरगढ़, प्रयागराज के विकासखण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्धाटन मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख श्रीमती निर्मला देवी एवं विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी राम विलास राय के द्वारा किया गया । इस मेले में 8 प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा विभिन्न प्रकार रिक्तियों के सापेक्ष युवाओं का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया गया है। इस मेले में विकास खण्ड के 262 युवाओं ने प्रतिभाग किया व 82 युवाओं कों विभिन्न कंपनी में चयन किया गया । इस अवसर पर, जिला कौशल प्रबन्धक अभिषेक शुक्ला, अरविन्द चौरसिया सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों प्रतिनिधिगण व कौशल प्रशिक्षण केन्द्रों के केन्द्र प्रबन्धक के उपस्थित रहेl

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858