Friday, 30 October 2026 | 6:49 PM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज-देशी मदिरा की 495, विदेशी मदिरा की 312, बीयर की 188, भांग की 75 दुकानों तथा 20 मॉडल शॉप का हुआ व्यवस्थापन

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेश के आबकारी आयुक्त संथिल पाण्डियन सी. ने बताया कि देशी मदिरा की 1202, विदेशी मदिरा की 679, बीयर की 280, भांग की 291 दुकानों तथा 64 मॉडल शॉप के व्यवस्थापन हेतु प्रथम चरण की ई-लॉटरी दिनांक 30.01.2024 को प्रदेश के 73 जिलों में संपादित की गई।
Share:
प्रयागराज-देशी मदिरा की 495, विदेशी मदिरा की 312, बीयर की 188, भांग की 75 दुकानों तथा 20 मॉडल शॉप का हुआ व्यवस्थापन

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के निर्देश के क्रम में उत्तर प्रदेश के आबकारी आयुक्त संथिल पाण्डियन सी. ने बताया कि देशी मदिरा की 1202, विदेशी मदिरा की 679, बीयर की 280, भांग की 291 दुकानों तथा 64 मॉडल शॉप के व्यवस्थापन हेतु प्रथम चरण की ई-लॉटरी दिनांक 30.01.2024 को प्रदेश के 73 जिलों में संपादित की गई। इसमें देशी मदिरा की 495, विदेशी मदिरा की 312, बीयर की 188, भांग की 75 दुकानों तथा 20 मॉडल शॉप का व्यवस्थापन हुआ। उन्होंने बताया कि इन दुकानों के व्यवस्थापन से लगभग रूपया 141 करोड़ की लाइसेंस फीस राज्य सरकार को प्राप्त होगी। देशी मदिरा की व्यवस्थित हुई 495 दुकानों में लगभग 2.10 करोड़ बल्क लीटर कोटा व्यवस्थित हुआ। ई-लॉटरी के प्रथम चरण में विज्ञापित दुकानों पर कुल 6521 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे, जिससे राज्य सरकार को प्रोसेसिंग फीस के रूप में लगभग रूपया 26.73 करोड़ प्राप्त हुआ है। 1430 अवशेष दुकानों का व्यवस्थापन ई-लॉटरी के द्वितीय चरण में संपन्न कराया जायेगा।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858