Monday, 14 September 2026 | 8:24 PM
UP News

प्रयागराज:256-फूलपुर विधान सभा उप निर्वाचन-2024 के कवरेज हेतु मीडिया प्रतिनिधियों के लिए एडवाइजरी

प्रयागराज:256-फूलपुर विधानसभा उप निर्वाचन-2024 के लिए मतदान 20 नवम्बर, 2024 को होना है। मतदान दिवस के दिन मीडिया प्रतिनिधि अपने संस्थान के परिचय पत्र से कवरेज का कार्य कर सकते है, परंतु इसके लिए निम्न निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा, जिसमें- मतदान की गोपनीयता भंग न हो, इसके लिए मतदान केन्द्र के भ
Share:
प्रयागराज:256-फूलपुर विधान सभा उप निर्वाचन-2024 के कवरेज हेतु मीडिया प्रतिनिधियों के लिए एडवाइजरी
Read in your preferred language.


प्रयागराज:256-फूलपुर विधानसभा उप निर्वाचन-2024 के लिए मतदान 20 नवम्बर, 2024 को होना है। मतदान दिवस के दिन मीडिया प्रतिनिधि अपने संस्थान के परिचय पत्र से कवरेज का कार्य कर सकते है, परंतु इसके लिए निम्न निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा, जिसमें-

  1. मतदान की गोपनीयता भंग न हो, इसके लिए मतदान केन्द्र के भीतर किसी भी प्रकार की फोटो खींचना या विडियो फिल्म नहीं बनायी जायेगी।
  2. मीडिया प्रतिनिधियों को मतदान अधिकारियों/पुलिस अधिकारियों के निर्देशों को मानना होगा
  3. कवरेज के समय पहचान हेतु अपने सम्बंधित मीडिया संस्थान से जारी आई कार्ड को रखना अनिवार्य होगा।
  4. मतदान केन्द्र के भीतर किसी भी व्यक्ति का साक्षात्कार लेने या किसी प्रतिबन्धित दस्तावेज को छूना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
  5. मतदान केन्द्र से 100 मीटर क्षेत्र में कोई साक्षात्कार नहीं लिया जायेगा तथा मीडिया वाहन भी उस परिधि के बाहर ही पार्क किये जायेंगे,

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974958