Tuesday, 15 September 2026 | 3:23 AM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: 20-11-2024 (बुधवार) को जनपद में निर्वाचन के प्रयोजन के लिए सार्वजनिक अवकाश रहेगा

प्रयागराज: 256 - फूलपुर विधान सभा उप निर्वाचन-2024 के मतदान दिनांक 20-11-2024 (बुधवार) को जनपद में निर्वाचन के प्रयोजन के लिए सार्वजनिक अवकाश रहेगा। उक्त तिथि को जनपद के कोषागार तथा उप कोषागार बन्द रहेंगे। 2- जनपद के समस्त विभागाध्यक्ष / कार्यालयाध्यक्षों से अनुरोध है कि कृपया अपने अधीनस्थ कर्मचारिय
Share:
प्रयागराज: 20-11-2024 (बुधवार) को जनपद में निर्वाचन के प्रयोजन के लिए सार्वजनिक अवकाश रहेगा
Read in your preferred language.


प्रयागराज: 256 - फूलपुर विधान सभा उप
निर्वाचन-2024 के मतदान दिनांक 20-11-2024 (बुधवार) को जनपद में निर्वाचन के प्रयोजन के लिए
सार्वजनिक अवकाश रहेगा। उक्त तिथि को जनपद के कोषागार तथा उप कोषागार बन्द रहेंगे।
2- जनपद के समस्त विभागाध्यक्ष / कार्यालयाध्यक्षों से अनुरोध है कि कृपया अपने अधीनस्थ कर्मचारियों, जिनकी ड्युटी इस विधान सभा, उप निर्वाचन में लगायी गयी है, को उनके सामान्य कार्य से ऐसे समय मुक्त कर दें, जिससे उनकी राय में उक्त कर्मचारी अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर पर्याप्त समय रहते पहुँच सकें और वहाँ अपने ठहरने के लिए आवश्यक प्रबन्ध कर सकें। यदि कर्मचारीगण जो निर्वाचन अथवा मतगणना के वक्त लगाये गये हैं, निर्वाचन के दिनांक अथवा मतगणना के दिनांक जैसी
भी स्थिति हो, के ठीक पश्चात के दिनों को समुचित कारण से कार्यालय में उपस्थित न हो सकें तो उनकी अनुपस्थिति क्षमा कर दी जानी चाहिए।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858