Tuesday, 15 September 2026 | 3:45 AM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज: तहसील कोराव के गजाघर पुर गाँव में 10 वर्षीय दलित बालिका की नृसंश हत्या

प्रयागराज के तहसील मुख्यालय से लगभग 10 किलो मीटर की दूरी पर स्थित गजाधरपूर गाँव में सियाराम गौंड निवासी मिर्जापुर जो कि अपनी ससुराल पचेंडा से दो किलो मीटर दूर गजाधरपूर गाँव में रामचंद्र नाइ के मकान में किराये पर रहकर ठेला लगाकर फेरी करता था. कल दिनांक 16/10/2020 को शाम नौ बजे के आस पास लौकुश कोल की
Share:
Read in your preferred language.

प्रयागराज के तहसील मुख्यालय से लगभग 10 किलो मीटर की दूरी पर स्थित गजाधरपूर गाँव में सियाराम गौंड निवासी मिर्जापुर जो कि अपनी ससुराल पचेंडा से दो किलो मीटर दूर गजाधरपूर गाँव में रामचंद्र नाइ के मकान में किराये पर रहकर ठेला लगाकर फेरी करता था. कल दिनांक 16/10/2020 को शाम नौ बजे के आस पास लौकुश कोल की 10 वर्षीय बेटी को किसी बहाने अपने कमरे मे बुलाया और अज्ञात कारणों से उसकी नृसंश हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने के लिए नहर में फेक रहा था. उस वक्त गाँव की एक महिला देख लिया और शोर मचाने लगी. शोर सुनकर गाँव घर के लोगों ने दौड़ कर हत्यारे को मौके पर पकड़ लिया . सूचना थानाध्यक्ष को दी गई . आनन फानन मे पुलिस मौके पर पहुँच कर लाश अपने कब्जे में लिया.