Friday, 30 October 2026 | 3:51 PM
उत्तर प्रदेश

प्रयागराज : थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा 04 वांछित अभियक्त गिरफ्तार,

Share:
प्रयागराज : थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा 04 वांछित अभियक्त गिरफ्तार,
प्रयागराज, दिनांक-29.10.2026 थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा 04 वांछित अभियक्त गिरफ्तार,

जोन गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।

थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा 04 वांछित अभियक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूट/चोरी की 01 मोबाइल फोन, कुल 17870 रूपये/- व 01 अवैध देशी पिस्टल .32 बोर तथा घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल एवं 01 कार बरामद

घटना का संक्षिप्त विवरण-
                     दिनांक 28.10.2026 को थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग के दौरान दिनांक-26.10.2026 को हॉईवे पर हुई लूट की घटना से संबन्धित 04 लड़को के दो मोटरसाइकिलों के साथ रिंग रोड पुलिया गोतावां के नीचे मौजूद होने व किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में होने की सूचना मुखबिर से प्राप्त होने पर थाना सरायइनात पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए आवश्यक बल प्रयोग कर 04 अभियुक्त 1. शिवम पासी उर्फ गुण्डे पुत्र राजबली निवासी हकीम पट्टी थाना हडिण्या कमिश्नरेट प्रयागराज 2. मयंक पुत्र महेन्द्र निवासी बनी 3. राजेश पुत्र स्व0 लाल बहादुर 4. सनी वर्मा पुत्र इन्द्रजीत निवासीगण बनी थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशांदेही से एक मोबाइल फोन, 01 अवैध देशी पिस्टल .32 बोर, कुल ₹17,870 रूपये/- (विभिन्न थाना क्षेत्रों मऊआइमा, हण्डिया, होलागढ़, सरायइनायत आदि में चोरी व लूट के सामानों को बेचकर खर्च के उपरान्त बचे शेष रूपये), तथा घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल (अपाचे वाहन सं0-UP70HS3617 व स्प्लेण्डर वाहन सं0-UP70HU7679) और 01 चार पहिया वाहन (ग्लैंजा कार वाहन सं0-UP 70 GE 9302) बरामद किया गया । 

पुलिस की कार्यवाही-
      पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में थाना सरायइनायत पर पंजीकृत  मु0अ0सं0-321/2026 धारा-303(2)/324(4) भा0न्या0सं0 व  मु0अ0स0-271/2026 धारा 305(बी) भा0न्या0सं0 से सम्बंधित 04 अभियुक्त 1. शिवम पासी उर्फ गुण्डे पुत्र राजबली निवासी हकीम पट्टी थाना हडिण्या कमिश्नरेट प्रयागराज 2. मयंक पुत्र महेन्द्र निवासी बनी 3. राजेश पुत्र स्व0 लाल बहादुर 4. सनी वर्मा पुत्र इन्द्रजीत निवासीगण बनी थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना सरायइनायत पुलिस टीम द्वारा दिनांक-28.10.2026 को थाना सरायइनायत क्षेत्रान्तर्गत गोतांवा स्थित रिंग रोड पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त अभियुक्तो के कब्जे/निशांदेही से 01 मोबाइल फोन, 01 अवैध देशी पिस्टल .32 बोर, कुल ₹17,870 रूपये/- (विभिन्न थाना क्षेत्रों मऊआइमा, हण्डिया, होलागढ़, सरायइनात आदि में चोरी व लूट के सामानों को बेचकर खर्च के उपरान्त बचे शेष रूपये), तथा घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिल (अपाचे वाहन सं0-UP70HS3617 व स्प्लेण्डर वाहन सं0-UP70HU7679) और 01 चार पहिया वाहन (ग्लैंजा कार वाहन सं0-UP 70 GE 9302) बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-321/2026 में धारा-303(2) भा0न्या0सं0 का लोप कर धारा-309(4)/317(2) भा0न्या0सं0 व धारा-3/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोत्तरी तथा मु0अ0स0-271/2026 में धारा-317(2)भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।