Friday, 30 October 2026 | 6:43 PM
मनोरंजन

प्रकाश राज ने फिर किया CJP का समर्थन, सरकार पर साधा निशाना

एक्टर प्रकाश राज ने कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके के समर्थन में खुलकर आवाज उठाई है और उन्हें अपनी लड़ाई जारी रखने के लिए कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘आप अपनी लड़ाई जारी रखें, हम आपके साथ हैं।’ दरअसल, हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर
Share:
प्रकाश राज ने फिर किया CJP का समर्थन, सरकार पर साधा निशाना

एक्टर प्रकाश राज ने कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दिपके के समर्थन में खुलकर आवाज उठाई है और उन्हें अपनी लड़ाई जारी रखने के लिए कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘आप अपनी लड़ाई जारी रखें, हम आपके साथ हैं।’

दरअसल, हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान एक मामला सामने आया, जिसमें अनिकेत पाटिल नाम के एक छोटे कारोबारी पर दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की। अनिकेत प्रदर्शन कर रहे लोगों को चाय बांट रहे थे। इस पर अभिजीत दिपके ने सवाल उठाया कि आखिर पुलिस उनके चाय-पानी में इतनी दिलचस्पी क्यों ले रही है।