Tuesday, 15 September 2026 | 12:24 AM
भारत

महिला आरक्षण बिल पर सियासत: संसद में अमित शाह पर प्रियंका का तंज

लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े बिल पर चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिला सशक्तिकरण की आड़ में छोटे राज्यों के प्रभाव और ओबीसी अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रही है। प्रियंका गांधी ने कहा, 'एक तरफ महिला आरक्षण की बड़ी-बड़ी
Share:
महिला आरक्षण बिल पर सियासत: संसद में अमित शाह पर प्रियंका का तंज
Read in your preferred language.

लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े बिल पर चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिला सशक्तिकरण की आड़ में छोटे राज्यों के प्रभाव और ओबीसी अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रही है। प्रियंका गांधी ने कहा, 'एक तरफ महिला आरक्षण की बड़ी-बड़ी बातें हो रही हैं, तो दूसरी तरफ ओबीसी वर्ग के अधिकार छीने जा रहे हैं। छोटे राज्यों के प्रभाव को कम कर आगामी चुनावों के लिए एक ऐसा ढांचा तैयार किया जा रहा है, जो लोकतंत्र के परखच्चे उड़ाने जैसा है।' बहस के दौरान जब गृह मंत्री अमित शाह मुस्कुराए, तो प्रियंका ने तंज कसते हुए कहा, 'गृह मंत्री हंस रहे हैं, यह पूरी योजना उन्हीं की बनाई हुई है। अगर आज चाणक्य जीवित होते, तो आपकी 'राजनीतिक कुटिलता' देखकर वह भी चकरा जाते। शाह मुस्कुरा रहे हैं क्योंकि वह जानते हैं कि मैं जो कह रही हूं, वह सच है।'