Tuesday, 15 September 2026 | 2:50 AM
भारत

राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक दिवसीय दौर पर बिहार की राजधानी पटना आने वाले हैं. हाल ही में खान सर और रौशन आनंद के बीच विवाद हुआ था और अब वे छात्रों से संवाद के लिए राहुल गांधी पटना आ रहे हैं. छात्रों के साथ संवाद करेंगे तो दूसरी ओर मुसल्लहपुर हाट में पदयात्रा भी करेंगे. उनका यह दौरा 15 जुलाई को है. उ
Share:
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल
Read in your preferred language.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक दिवसीय दौर पर बिहार की राजधानी पटना आने वाले हैं. हाल ही में खान सर और रौशन आनंद के बीच विवाद हुआ था और अब वे छात्रों से संवाद के लिए राहुल गांधी पटना आ रहे हैं. छात्रों के साथ संवाद करेंगे तो दूसरी ओर मुसल्लहपुर हाट में पदयात्रा भी करेंगे. उनका यह दौरा 15 जुलाई को है. उनके आने से पहले बिहार में बयानबाजी शुरू हो गई है. सोमवार (06 जुलाई, 2026) को बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने प्रतिक्रिया दी.

रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के दौरे पर कहा, "राहुल गांधी जहां भी जाते हैं कांग्रेस की लुटिया डूब जाती है. बंगाल गए, असम गए, महाराष्ट्र गए, हरियाणा गए… उनके पुराने सहयोगी DMK भी उनसे दूर हो गई. आने का अधिकार उनका है लेकिन जनता कुछ नहीं करने वाली."

बीजेपी सांसद ने आगे कहा, "उन्होंने SIR पर कितना खुराफात किया था क्या हुआ? राहुल गांधी जनता की नब्ज को नहीं समझते हैं. बिहार की जनता को तो बिल्कुल नहीं समझते हैं."

रविशंकर प्रसाद के इस बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन ने कहा कि रविशंकर प्रसाद अपने राजनीतिक वजूद को जिंदा रखने के लिए हमारे नेता राहुल गांधी का नाम लेकर मीडिया में आने की कवायद करते रहते हैं. अपनी राजनीतिक साख की चिंता वे करें और आसमान पर अपने अतार्किक शब्द रूपी कीचड़ फेंकेंगे तो उनके मुंह पर ही गंदगी गिरेगी.

रविशंकर प्रसाद पर हमलावर कांग्रेस नेता ने आगे कहा, "उनके संसदीय क्षेत्र में चुनाव होने वाले हैं और विकास के कामों में फिसड्डी रहने के कारण असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं क्योंकि चुनाव में उनकी बची खुची साख भी खतरे में है. वैसे भी जनता अभी बीजेपी के नेताओं को राम मंदिर चंदा चोरी, पेट्रोल-डीजल में इथेनॉल ब्लेंडिंग, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के कारण सुनना तो दूर देखना भी पसंद नहीं कर रही है. सनातनियों को ठगने वालों के मुंह से अब राम नाम शोभा भी नहीं दे रहा है."