Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद में पुलिस का फ्लैग मार्च, एसपी आरती सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक न्यूज़) 08 मई 2026 आरती सिंह के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारीगण भी मौजूद रहे। कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस बल के साथ अधिकारियो
Share:
फर्रुखाबाद में पुलिस का फ्लैग मार्च, एसपी आरती सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक न्यूज़) 08 मई 2026 आरती सिंह के निर्देशन में जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक पैदल गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारीगण भी मौजूद रहे।

कोतवाली फतेहगढ़ पुलिस बल के साथ अधिकारियों ने नगर के मुख्य मार्गों, सर्राफा बाजार तथा सार्वजनिक एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने बाजारों में मौजूद व्यापारियों एवं नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने एवं कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

पुलिस की इस सक्रिय कार्यवाही से नगरवासियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई और लोगों ने पुलिस प्रशासन की तत्परता की सराहना की।