Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रुखाबाद में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का लिया जायजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जून 2026 जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार एवं क्षेत्राधिकारी नगर अभय वर्मा ने मंगलवार को थाना मऊदरवाजा तथा कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों और मुख्य मा
Share:
फर्रुखाबाद में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का लिया जायजा
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जून 2026 जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार एवं क्षेत्राधिकारी नगर अभय वर्मा ने मंगलवार को थाना मऊदरवाजा तथा कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों और मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त की।

पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया और आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था का फीडबैक लिया। अधिकारियों ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आह्वान किया।

गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों एवं नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखने के लिए जागरूक किया। साथ ही पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने और क्षेत्र में निरंतर निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने कहा कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार गश्त एवं निगरानी अभियान चला रही है।

पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए इस फ्लैग मार्च और पैदल गश्त से बाजारों में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ तथा लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और बढ़ा।