Monday, 14 September 2026 | 10:50 PM
India

फर्रुखाबाद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस सतर्क, केंद्रों पर सघन चेकिंग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अप्रैल 2026 जनपद में आयोजित होमगार्ड (HG) भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। परीक्षा के दौरान
Share:
फर्रुखाबाद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस सतर्क, केंद्रों पर सघन चेकिंग
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अप्रैल 2026 जनपद में आयोजित होमगार्ड (HG) भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।

परीक्षा के दौरान जनपद के विभिन्न केंद्रों पर तैनात पुलिस बल का क्षेत्राधिकारियों द्वारा सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, मुस्तैदी और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

अधिकारियों ने सभी पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि को रोका जा सके। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई और लगातार निगरानी रखी गई।

पुलिस की मुस्तैदी और सतर्कता के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से नियमों का पालन करने और सहयोग बनाए रखने की अपील की।