Tuesday, 15 September 2026 | 8:04 AM
भारत

पीएम मोदी ने दी प्रियंका गाँधी को कुछ दिन और सरकारी बंगले में रहने की अनुमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़े राजनेता जैसा दिल दिखाते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा को 35 लोधी इस्टेट वाले सरकारी बंगले में कुछ और दिन रहने की अनुमति दे दी है। ऐसे समय में जब लोग राजनीतिक विद्वेष में गांधी परिवार को परेशान करने के लिए अभियान चलाए जाने का आरोप लगा रहे हैं तब पीएम द्वारा दिखाई गई स
Share:
पीएम मोदी ने दी प्रियंका गाँधी को कुछ दिन और सरकारी बंगले में रहने की अनुमति
Read in your preferred language.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़े राजनेता जैसा दिल दिखाते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा को 35 लोधी इस्टेट वाले सरकारी बंगले में कुछ और दिन रहने की अनुमति दे दी है। ऐसे समय में जब लोग राजनीतिक विद्वेष में गांधी परिवार को परेशान करने के लिए अभियान चलाए जाने का आरोप लगा रहे हैं तब पीएम द्वारा दिखाई गई सदाशयता से उनके उदार मन का पता चलता है।

उल्लेखनीय है कुछ दिन पूर्व सरकार ने प्रियंका को नोटिस जारी कर 35 लोधी इस्टेट बंगला पहली अगस्त से पहले खाली करने को कहा था। एसपीजी सुरक्षा हटने के कारण नियमत: प्रियंका इस बंगले में रहने की हकदार नहीं रह गई थीं। चर्चा यह भी आई की प्रियंका अपना बंगला खाली कर लखनऊ में बसने जा रही हैं। इस बीच प्रियंका की ओर केंद्र से इस बंगले में कुछ दिन और रुकने की मोहलत मांगी गई।

यह मामला जब पीएम के संज्ञान में आया तो उन्होंने प्रियंका का अनुरोध स्वीकार कर कुछ दिन और रहने की अनुमति दे दी।