Tuesday, 15 September 2026 | 2:32 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: ट्रक चालकों से अवैध वसूली का विरोध करने पर ढाबे पर जमकर विवाद हुआ।

पूरनपुर/पीलीभीत। ट्रक चालकों से अवैध वसूली का विरोध करने पर ढाबे पर जमकर विवाद हुआ। असलहा और धारदार हथियारों के बल पर जमकर मारपीट में कई लोग जख्मी हो गए। हाईवे पर हुई घटना से खलबली मच गई। इसके बाद आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फायरिंग कर चले गए। घायलों ने कोतवाली पहुंचकर पूरी घटना क
Share:
पीलीभीत:  ट्रक चालकों से अवैध वसूली का विरोध करने पर ढाबे पर जमकर विवाद हुआ।
Read in your preferred language.

पूरनपुर/पीलीभीत। ट्रक चालकों से अवैध वसूली का विरोध करने पर ढाबे पर जमकर विवाद हुआ। असलहा और धारदार हथियारों के बल पर जमकर मारपीट में कई लोग जख्मी हो गए। हाईवे पर हुई घटना से खलबली मच गई। इसके बाद आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फायरिंग कर चले गए। घायलों ने कोतवाली पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी निवासी सिमरनजीत सिंह ने बताया कि बुधवार रात्रि करीव नौ बजे पूर्व प्रधान अपने अन्य लोगों के साथ मिलकर तमंचा,चाकू सहित अन्य धारदार हथियार लेस होकर हाईवे पर स्थित ढाबा पर पहुंच गए। इसके बाद ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने लगे। ढाबा संचालक के विरोध करने पर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर सोने की चैन और 10 हजार की नगदी छीन ली। घटना को लेकर गुरप्रीत सिंह और ढाबे पर काम करने वाले अतुल वर्मा के साथ भी जमकर मारपीट की। कुछ देर बाद 25-30 लोग और पहुंच गए। घटना से ढाबे पर अफरा तफरी का माहौल मच गया। शोर सुनकर रंजीत सिंह गुरमीत सिंह पहुंच गए। इसके बाद सभी आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। आरोप है दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने फायरिंग भी की। घायलों ने रात में ही कोतवाली पहुंचकर पूरी घटना पुलिस को बताई। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।