Tuesday, 15 September 2026 | 12:00 AM
Home / News / News
News

पीलीभीत : गायब युवक की तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक ने दो टीमों का गठन किया

थाना जहानाबाद में ग्राम शाही के निवासी अभिषेक उम्र करीब 16 वर्ष जो ग्राम खमरियापुल पर मोटरसाईकिल रिपेयर की दुकान करता था। कल दिनांक 19.10.2022 को शाम के समय अपनी परिचितो के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर अपनी खमरियापुल वाली दुकान से आया था। और घर वापस नहीं पहुँचा जिसके सम्बंध में आज सुबह पुलिस को अभिषेक की
Share:
पीलीभीत : गायब युवक की तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक ने दो टीमों का गठन किया
Read in your preferred language.

थाना जहानाबाद में ग्राम शाही के निवासी अभिषेक उम्र करीब 16 वर्ष जो ग्राम खमरियापुल पर मोटरसाईकिल रिपेयर की दुकान करता था। कल दिनांक 19.10.2022 को शाम के समय अपनी परिचितो के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर अपनी खमरियापुल वाली दुकान से आया था। और घर वापस नहीं पहुँचा जिसके सम्बंध में आज सुबह पुलिस को अभिषेक की मोटरसाईकिल खड़ी होने की सूचना मिली जिस पर थाना जहानाबाद पुलिस द्वारा तत्परता से तलाश की गयी तो अभिषेक का शव ग्राम खमरियापुल मैन रोड से लगभग 500 मीटर दूरी पर एक गन्ने के खेत में मिला। मृतक अभिषेक के शव पर गम्भीर चोटे के निशान है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। मृतक के परिजनों द्वारा रंजिश के कारण हत्या होना बताया है। घटना के सम्बंध में सभी पहलुओं पर गहनता से जाँच की जा रही है। घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा दो टीमों का गठन किया गया है।

सवांददाता : गोकिल मौर्य