Monday, 14 September 2026 | 11:37 PM
भारत

पीलीभीत: बाइक सवार ट्रक की भिड़ंत से एक की मौत दो घायल

पीलीभीत: पूरनपुर बहिनों को बाइक पर लेकर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौके पर मौत हो गयी। दर्दनाक हादसे में दो ममेरी बहने गंभीर रूप से घायल हैं। ओवरलोड ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत होने से युवक की मौके पर मौत हुई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के गांव अमरै
Share:
Read in your preferred language.

पीलीभीत: पूरनपुर बहिनों को बाइक पर लेकर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौके पर मौत हो गयी। दर्दनाक हादसे में दो ममेरी बहने गंभीर रूप से घायल हैं। ओवरलोड ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत होने से युवक की मौके पर मौत हुई है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के गांव अमरैयाकलां निवासी बीस वर्षीय युवक बब्लू पुत्र बेनीराम ननिहाल गजरौला थाना क्षेत्र के गांव नवदिया घिसी में करीब एक सप्ताह पहले गया था। गुरुवार को बब्लू ननिहाल से दो ममरी बहिनो के साथ ज्योति देवी और ममता देवी को बाइक से लेकर पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग से अपने घर अमरैयाकलां आ रहा था। अपरान्ह लगभग 3 बजे सिद्धबाबा जंगल के पश्चिम ओवरलोड ट्रक व मोटरसाइकिल से भिड़ंत हो गए। बाइक सवार युवक बब्लू की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठी गांव नवदिया घिसी निवासी ज्योति देवी व ममता देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई। दोनों बहनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिछोला चौकी पुलिस ने मृतक युवक बब्लू का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की सूचना परिवार को मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। परिजन पीलीभीत के लिए रवाना हुए हैं।

रिपोर्ट रामनिवास कुशवाहा