Saturday, 31 October 2026 | 10:39 AM
भारत

पीलीभीत: विधायक बाबूराम पासवान कलीनगर व पुरनपूर वृक्ष रोपण

पीलीभीत पूरनपुर। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने आज शासन के निर्देश के क्रम में कलीनगर, पूरनपुर व गढ़वाखेड़ा में पौधारोपण किया। सबसे पहले विधायक कलीनगर में चांदपुर रोड पर पहुंचे और रोड के किनारे 5500 पेड़ रोपने के अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान वन विभाग के सेवानिवृत्त एसडीओ राजाराम शर्मा, सामाजिक वा
Share:
पीलीभीत: विधायक बाबूराम पासवान कलीनगर व पुरनपूर वृक्ष रोपण




पीलीभीत पूरनपुर। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने आज शासन के निर्देश के क्रम में कलीनगर, पूरनपुर व गढ़वाखेड़ा में पौधारोपण किया। सबसे पहले विधायक कलीनगर में चांदपुर रोड पर पहुंचे और रोड के किनारे 5500 पेड़ रोपने के अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान वन विभाग के सेवानिवृत्त एसडीओ राजाराम शर्मा, सामाजिक वानिकी पूरनपुर के रेंजर मोहम्मद अयूब खान, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवम जायसवाल, चेयरमैन ताहिर खां सहित कई लोग मौजूद रहे। इसके बाद विधायक पूरनपुर में खमरिया तिराहे पर पहुंचे और सामाजिक वानिकी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पौधारोपण किया। इसके बाद खुटार रोड पर कजरी निरंजन पुर से पहले स्थापित पंडित राजेंद्र प्रसाद स्मारक डिग्री कॉलेज व फार्मेसी कॉलेज प्रांगण में पौधारोपण किया। यहां कालेज के एमडी अमित मिश्रा, नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जयसवाल लल्लन ,शेरामऊ एस ओ पुष्कर सिंह सहित कालेज का स्टाफ मौजूद रहा
रिपोर्ट रामगोपाल कुशवाहा