Tuesday, 15 September 2026 | 3:30 AM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: 69000 शिक्षक भर्ती का आर्डर डिलीवर करवाने के लिए सरकार को एप्लीकेशन मूव करवाने एवं प्रे डालने की हुई मांग

पीलीभीत: आज दिनांक 27 अक्टूबर 2020 को 69000 शिक्षक भर्ती का आर्डर डिलीवर करवाने के लिए सरकार को एप्लीकेशन मूव करवाने एवं प्रे डालने संबंधित माननीय सुप्रीम कोर्ट में इस उद्देश्य से माननीय जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जनपद पीलीभीत श्री संजीव प्रताप सिंह को उनके आवास पर एवं जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञ
Share:
पीलीभीत:  69000 शिक्षक भर्ती का आर्डर डिलीवर करवाने के लिए सरकार को एप्लीकेशन मूव करवाने एवं प्रे डालने की हुई मांग
Read in your preferred language.

पीलीभीत: आज दिनांक 27 अक्टूबर 2020 को 69000 शिक्षक भर्ती का आर्डर डिलीवर करवाने के लिए सरकार को एप्लीकेशन मूव करवाने एवं प्रे डालने संबंधित माननीय सुप्रीम कोर्ट में इस उद्देश्य से माननीय जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी जनपद पीलीभीत श्री संजीव प्रताप सिंह को उनके आवास पर एवं जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
अभ्यर्थियों की मांग थी कि माननीय सुप्रीम कोर्ट में 69000 शिक्षक भर्ती का आर्डर रिजर्व किए हुए 3 माह से अधिक समय बीत चुका है इस संदर्भ में इसकी एक चरण 31661 पदों के सापेक्ष नियुक्ति प्रक्रिया को संपादित किया जा चुका है अब शेष बचे 37 339 पदों पर माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद ही पदों को भरा जाना है ऐसे में अभ्यर्थियों का माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार, माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार एवं अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन देने वालों मे दुष्यंत सिंह ,अक्षय चित्रांश, शैली शर्मा, शिवानी चौहान, रोहिणी सोनकर ,अमन सिंह सहित लगभग 50 अभ्यर्थी रहे।