पीलीभीत/पूरनपुर । जनपद के कस्बा पूरनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक स्टाफ नर्स की ड्यूटी प्रसव कक्ष और महिला वार्ड में थी। उसके संक्रमित निकलने के बाद सीएससी को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया था। अस्पताल की इमरजेंसी सुविधाएं भी एहतियात के लिए बंद कर दी गई थी। शनिवार सुबह सीएचसी में ओपीडी के साथ ही इमरजेंसी सुविधाएं शुरू कर दी गई। अस्पताल के खुलते ही काफी लोग दवा लेने के लिए पहुंचे। जांच के बाद ही मरीजों को अस्पताल के अंदर प्रवेश दिया गया। हालांकि डिलीवरी की सुविधा शुक्रवार की शाम को ही शुरू
कर दी गई थी प्रसव के लिए पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं को भर्ती कर उनके प्रसव कराए गए। अस्पताल का मेन गेट बंद कर साइड में लगे छोटे गेट से ही प्रवेश दिया जा रहा है।
रिपोर्ट: रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत
भारत
पीलीभीत: सीएससी को 24 घंटे के लिए ...
पीलीभीत/पूरनपुर । जनपद के कस्बा पूरनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक स्टाफ नर्स की ड्यूटी प्रसव कक्ष और महिला वार्ड में थी। उसके संक्रमित निकलने के बाद सीएससी को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया था। अस्पताल की इमरजेंसी सुविधाएं भी एहतियात के लिए बंद कर दी गई थी। शनिवार सुबह सीएचसी में ओप