Friday, 30 October 2026 | 4:50 PM
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत: बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र में 3 नंबर को हो सकता सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा,एसपी और डीएम ने लिया जायजा।

Share:
पीलीभीत: बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र में 3 नंबर को हो सकता सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा,एसपी और डीएम ने लिया जायजा।
पीलीभीत: जनपद पीलीभीत के विधानसभा बीसलपुर के बिलसंडा क्षेत्र के  न्यूरानपुर- मुड़िया के शिवमन्दिर पर  दिनांक 26 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक श्री राम कथा आयोजित होगी।
       दिनांक 3नबंवर2026 को श्री रामकथा के समापन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हो रहा है। जिसकी तैयारियां शुरू हो गई।
शुक्रवार को डीएम आलोक कुमार व एसपी सुकृति माधव ने जगह का जायजा लिया।
मौके पर सतीश प्रशाद मिश्रा, बिलसंडा बीडिओ अमित शुक्ला तथा एड़ियों पंचायत केपी सिंह मौजूद रहे।
    
  वहां होने वाले श्री राम कथा महोत्सव की तैयारियों के संबंध में शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
महंत श्री हनुमान नाथ जी महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्री राम कथा महोत्सव समिति के अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता जी, संयोजक राकेश मिश्रा अनावा , सह-संयोजक संजीव प्रताप सिंह , बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा , कुंवर महीप सिंह चंदेल , अविनाश जायसवाल ,आयुष मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता जी ने सम्मानित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधुओं को महोत्सव की तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा के संबंध में जानकारी दी।

यह महोत्सव भगवान श्रीराम के आदर्शों एवं सनातन संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का एक पावन अवसर है। समस्त श्रद्धालुओं से इस दिव्य आयोजन में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की जाती है।