Tuesday, 15 September 2026 | 5:27 AM
भारत

पीलीभीत: मजार के बाहर बरामदे में एक व्यक्ति का संदिग्ध अवस्था में शव मिला

पीलीभीत: थाना बिलसंडा के गांव-मार से खबर है। गांव-मार की नहर की पुलिया के पास मजार के बाहर बरामदे में एक व्यक्ति का संदिग्ध अवस्था में शव मिला।यह ख़बर सुनकर गांव में हड़कंप मच गया। और वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।स्थानीय लोगों ने इसकी खबर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक व्यक्ति की जानकार
Share:
पीलीभीत: मजार के बाहर बरामदे में एक व्यक्ति का संदिग्ध अवस्था में शव मिला
Read in your preferred language.

पीलीभीत: थाना बिलसंडा के गांव-मार से खबर है। गांव-मार की नहर की पुलिया के पास मजार के बाहर बरामदे में एक व्यक्ति का संदिग्ध अवस्था में शव मिला।यह ख़बर सुनकर गांव में हड़कंप मच गया। और वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।स्थानीय लोगों ने इसकी खबर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक व्यक्ति की जानकारी लेने में जुट गई। तहकीकात से पता चला कि जिस व्यक्ति की संदिग्ध मृत्यु हुई उसका नाम अमित है,पिता का नाम राजू, तथा माता का नाम गुड्डी देवी बताया जाता है। तथा मृतक अमित गांव मुसराह -मुसरिया , थाना बरखेड़ा, जनपद पीलीभीत का निवासी है। फ़ोन द्वारा मृतक की माता से जानकारी मिली कि अमित दो दिन पहले घर से नाराज़ हो कर आया था।
पुलिस ने उचित कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सवांददाता : सोनपाल