Monday, 14 September 2026 | 11:58 PM
भारत

पीलीभीत: एसपी की बड़ी कार्यवाही, कपड़ा व्यापारी हत्याकांड में एक दरोगा और दो सिपाही निलंबित।

पीलीभीत: कस्बा बिलसंडा में दिनदहाड़े कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता को गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर हो रही है।चार बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद लापरवाही पर पुलिस कर्मियों पर एक्शन शुरू हो गया। जिसके तहत एक दरोगा तथा दो सिपाही निलंबित कर दिये गए हैं। बता दें बीते दिनों नगर पं
Share:
पीलीभीत: एसपी की बड़ी कार्यवाही, कपड़ा व्यापारी हत्याकांड में एक दरोगा और दो सिपाही निलंबित।
Read in your preferred language.

पीलीभीत: कस्बा बिलसंडा में दिनदहाड़े कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता को गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर हो रही है।चार बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद लापरवाही पर पुलिस कर्मियों पर एक्शन शुरू हो गया। जिसके तहत एक दरोगा तथा दो सिपाही निलंबित कर दिये गए हैं।
बता दें बीते दिनों नगर पंचायत बिलसंडा के नगर अध्यक्ष डीके गुप्ता के मामा पप्पू गुप्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई।इस जगह की दूरी थाने से एक किलोमीटर से कम है। जहां पर यह घटना हुई थी। लेकिन इस घटना के बाद सुरक्षा बंदोबस्त पर सबाल उठ रहे हैं।जिसको लेकर एसपी सुकीर्ति माधव ने बिलसंडा थाने के कस्बा इंचार्ज दरोगा अनिल सिंह व दो सिपाहियों नरेंद्र व प्रणव को निलंबित कर दिया है।