पीलीभीत:अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, बरेली पी0सी0 मीना ने रिजर्व पुलिस लाइन पीलीभीत में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई तथा उसके पश्चात सभी पुलिसकर्मियों को परेड कराई गई। परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी सदर प्रतीक दहिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त शाखा प्रभारी, थाना प्रभारी व पुलिस लाइन/पुलिस कार्यालय के समस्त पुलिसकर्मी परेड में मौजूद रहे। परेड की सलामी के उपरान्त परेड का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। परेड निरीक्षण के पश्चात क्वार्टर गार्द की सलामी ली एवं शस्त्रागार का निरीक्षण कर समय-समय पर शस्त्रों की साफ-सफाई कराते हुए गार्द को दुरुस्त रहने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस लाइन परिसर में पुलिस कर्मचारियों की मैस, बाथरुम, शौचालय, एमटी कार्यालय, गणना कार्यालय, जीडी कार्यालय, चक्की एवं बैरक का निरीक्षण कर व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय ने पुलिस मैस में जाकर मैस मैनेजर को भोजन की गुणवत्ता में और अधिक सुधार करने एवं उच्च कोटि की साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। बैरक एवं आवासीय परिसर की साफ-सफाई हेतु निर्देशित किया गया। एमटी शाखा के वाहनों का निरीक्षण किया एवं सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती अंशु जैन एवं क्षेत्राधिकारी मुकेश शुक्ला उपस्थित रहे।
News
पीलीभीत :अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बरेली ने सभी पुलिसकर्मियों को करायी गई शुक्रवार की परेड।
पीलीभीत:अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, बरेली पी0सी0 मीना ने रिजर्व पुलिस लाइन पीलीभीत में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गई तथा उसके पश्चात सभी पुलिसकर्मियों को परेड कराई गई। परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी सदर प्रतीक दहिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त शाखा प्रभारी, थाना प्रभारी व पुलिस लाइन/पुलिस
Read in your preferred language.