Tuesday, 15 September 2026 | 5:59 AM
उत्तर प्रदेश

खेल मंत्रालय द्वारा संचालित 30 दिवसीय कार्यक्रम फेज-2 का शुभारम्भ रिजर्व पुलिस लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज में किया गया

प्रयागराज दिनांक 26.3.2025 को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित 30 दिवसीय Student Police Experiential learning(SPEL) कार्यक्रम फेज-2 का शुभारम्भ रिजर्व पुलिस लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज में किया गया जिसमें यूनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज प्रयागराज के छात्र/छात्राओं
Share:
खेल मंत्रालय द्वारा संचालित 30 दिवसीय कार्यक्रम फेज-2 का शुभारम्भ रिजर्व पुलिस लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज में किया गया
Read in your preferred language.

प्रयागराज दिनांक 26.3.2025 को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित 30 दिवसीय Student Police Experiential learning(SPEL) कार्यक्रम फेज-2 का शुभारम्भ रिजर्व पुलिस लाइन्स कमिश्नरेट प्रयागराज में किया गया जिसमें यूनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज प्रयागराज के छात्र/छात्राओं द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ICCC व UP-112, साइबर क्राइम, कानून-व्यवस्था, यातायात व कम्यूनिटी पुलिसिंग इत्यादि विषयों के बारे में छात्र/छात्राओं को आधारभूत जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स, यूनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज प्रयागराज के कार्यक्रम समन्वयक- सैय्यद कामरून काजमी व थाने स्तर पर नामित नोडल अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858