Tuesday, 15 September 2026 | 3:26 AM
भारत

फतेहपुर की घटना को लेकर हरदोई में मौर्य समाज के लोगों ने निकाला कैंडल मार्च

दिल दहला देने वाली खागा फतेहपुर उत्तर-प्रदेश की घटना है, जिसमें 12वीं की छात्रा प्रिया मौर्या के साथ स्कूल बस ड्राइवर शिवशरण सिंह प्रतिदिन छेड़खानी परेशान करता था। जब इसकी शिकायत छात्रा ने प्रधानाचार्य राजकपूर सिंह को की तो प्रधानाचार्य द्वारा छात्रा को ही डांट फटकार लगाई, फिर अगले दिन बस ड्राइवर ने
Share:
फतेहपुर की घटना को लेकर हरदोई में मौर्य समाज के लोगों ने निकाला कैंडल मार्च
Read in your preferred language.

दिल दहला देने वाली खागा फतेहपुर उत्तर-प्रदेश की घटना है, जिसमें
12वीं की छात्रा प्रिया मौर्या के साथ स्कूल बस ड्राइवर शिवशरण सिंह प्रतिदिन छेड़खानी परेशान करता था। जब इसकी शिकायत छात्रा ने प्रधानाचार्य राजकपूर सिंह को की तो प्रधानाचार्य द्वारा छात्रा को ही डांट फटकार लगाई, फिर अगले दिन बस ड्राइवर ने प्रिया मौर्य के साथ छेड़खानी की और अगले दिन भी जब प्रधानाचार्य से शिकायत की गई तो वो छात्रा के साथ मारपीट और अभद्रता की। जिसके कारण आत्मग्लानि वश छात्रा ने स्कूल की 3 मंजिले छत से कूदकर अपनी जान दे दी। इसका जिम्मेदार जितना बस ड्राइवर है,जनता प्रशासन से ये मांग करती है दोषियों के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
यह कैंडल मार्च हरदोई जिले के कोथावां ब्लाक के अन्तर्गत ग्राम गिरधरपुर में निकाला गया। इस कैंडल मार्च में राहुल मौर्य , पवन , श्याम,रावेंद्र, भगौती प्रसाद, आदर्श मौर्य , अमित, ललित,मंशाराम, अभिनीत मौर्य (अन्तर्राष्ट्रीय पर्वतारोही), गौरव, दर्शनलाल, श्यामसुन्दर, हरद्वारी लाल सूरज मौर्य, अनुज अवस्थी, कुलदीप मौर्य गुड्डू, दिनेश वर्मा, दीपक मौर्य, वीर प्रताप, गौरव वर्मा शाक्य आशीष सिंह मौर्य। सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे