Tuesday, 15 September 2026 | 12:35 AM
भारत

गाजर मूली की तरह लोगों को काटा जा रहा, स्वामी प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी की बिरादरी को लेकर बोला हमला

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने सूबे की कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ों के साथ हुई घटनाओं पर एक-एक कर सिलसिलेवार तरीके से अप
Share:
गाजर मूली की तरह लोगों को काटा जा रहा, स्वामी प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी की बिरादरी को लेकर बोला हमला
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने सूबे की कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने महिलाओं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ों के साथ हुई घटनाओं पर एक-एक कर सिलसिलेवार तरीके से अपना पक्ष रखा है। साथ उन सभी घटनाओं को लेकर बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज मुख्यमंत्री के लोग ही कानून की धज्जियां उड़ाने में लगे हैं। सरकार की मिलीभगत से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्गों को घास, कूड़ा-करकट की तरह जलाया जा रहा है। उन्हें गाजर मूली की तरह काटा जा रहा है।

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि योगीराज जंगलराज का पर्याय बन गया है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। कानून गायब है और गुंडे, माफिया, अपराधी और अराजकतत्व बेखौफ होकर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। आज बड़े पैमाने पर दलितों और पिछड़ों की हत्याएं हो रही है, साथ ही महिलाएं दुराचार की शिकार हो रही है। प्रदेश में अपराध की बाढ़ सी आ गई है। उन्होंने कहा कि जंगलराज के मामले में बीजेपी के गुंडाराज और जंगलराज ने समाजवादी पार्टी के जंगलराज को पीछे छोड़ दिया है। आजादी के बाद अबतक सबसे ज्यादा अराजक सरकार यूपी की बीजेपी सरकार है, जिसमें बड़े पैमाने पर जंगलराज और गुंडाराज का खौफ आम जनता पर है।

इस दौरान पूर्व मंत्री ने सीएम योगी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कहते है कि अगर बंटोगे तो कटोगे। स्वामी ने कहा कि आज सारे हिंदू एक है, लेकिन आपके (सीएम योगी) के शासन में एक होने के बावजूद भी आपके ही लोगों के द्वारा काटे जा रहे हैं। आपके संरक्षण में काटे जा रहे हैं। पुलिस अपराधियों को बचाने का पाप कर रही है। इसके साथ ही पूर्व मंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार को दूसरों के धर्म का सम्मान नहीं दिखाई पड़ता है, उसे सिर्फ अपने धर्म का सम्मान दिखाई पड़ता है। अगर यही हाल रहा तो यूपी में कानून का राज कभी स्थापित हो ही नहीं सकता है। इसी तरह आगे भी जंगलराज चलता रहेगा।

वहीं लखीमपुरखीरी से बीजेपी विधायक योगेश वर्मा के साथ हुई पिटाई को लेकर भी स्वामी प्रसाद मौर्य ने सरकार पर हमला बोला है। पूर्व मंत्री ने कहा कि विधायक को पीटने वाले मुख्यमंत्री की बिरादरी के लोग है। अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल किया कि क्या CM ने अपनी बिरादरी के लोगों को मारने, पीटने, काटने और लूटने का लाइसेंस दे रखा है। लगातार ऐसे लोगों के द्वारा अपराध किये जा रहे हैं और योगी सरकार गूंगी, बहरी और अंधी बनकर तमाशबीन बनी हुई है। उन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने से बचती है। ऐसा अधिकतर घटनाओं में देखा गया है।