Tuesday, 15 September 2026 | 2:31 AM
मनोरंजन

पवन कल्याण ने बीमार प्रशंसक से मिलकर बढ़ाया हौसला, इलाज का किया वादा

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और मशहूर अभिनेता पवन कल्याण ने तेलंगाना के हनुमाकोंडा में रहने वाले अपने एक 17 वर्षीय प्रशंसक निरंजन से मुलाकात की। निरंजन एक गंभीर और दुर्लभ आनुवंशिक (जेनेटिक डिसऑर्डर) बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से वह बिस्तर पर हैं और उनका शारीरिक विकास भी रुक गया है। पवन कल्याण
Share:
पवन कल्याण ने बीमार प्रशंसक से मिलकर बढ़ाया हौसला, इलाज का किया वादा
Read in your preferred language.

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और मशहूर अभिनेता पवन कल्याण ने तेलंगाना के हनुमाकोंडा में रहने वाले अपने एक 17 वर्षीय प्रशंसक निरंजन से मुलाकात की। निरंजन एक गंभीर और दुर्लभ आनुवंशिक (जेनेटिक डिसऑर्डर) बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से वह बिस्तर पर हैं और उनका शारीरिक विकास भी रुक गया है। पवन कल्याण को अपने 17 वर्षीय फैन निरंजन की इच्छा के बारे में पता चलने पर उन्होंने हनुमाकोंडा स्थित उनके घर पर उससे मुलाकात की। उन्होंने निरंजन को सहायता और समर्थन प्रदान करते हुए कहा कि वह उन्हें प्रेरणा देता है। दरअसल, निरंजन लंबे समय से पवन कल्याण से मिलना चाहते थे। जब अभिनेता को एक वीडियो के जरिए इस बात का पता चला, तो वह खुद निरंजन के घर पहुंच गए।

पवन कल्याण ने निरंजन के घर पर करीब 45 मिनट बिताए। उन्होंने लिखा, 'मैं वहां यह सोचकर गया था कि मैं उसकी इच्छा पूरी कर रहा हूं, लेकिन सच तो यह है कि निरंजन के साहस और हौसले ने मुझे ही प्रेरित कर दिया।' उन्होंने निरंजन को गले लगाया और तिरुपति बालाजी मंदिर का प्रसाद दिया। साथ ही, इलाज के लिए 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी और उसके ठीक होने के लिए भद्रकाली मंदिर में पूजा कराने की बात कही।