Monday, 14 September 2026 | 6:22 PM
India

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, और क्या क्या बोले

राजधानी पटना के गर्दनीबाग में छात्र धरना पर बैठे हैं. उनकी कई मांगे हैं. शुक्रवार (21 अगस्त, 2026) को एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव धरनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने छात्रों की मांगों को फिर से सुना और मीडिया से बातचीत में बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर जमकर हमला किया. तेजस्वी यादव ने
Share:
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, और क्या क्या बोले
Read in your preferred language.

राजधानी पटना के गर्दनीबाग में छात्र धरना पर बैठे हैं. उनकी कई मांगे हैं. शुक्रवार (21 अगस्त, 2026) को एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव धरनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने छात्रों की मांगों को फिर से सुना और मीडिया से बातचीत में बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर जमकर हमला किया.

तेजस्वी यादव ने कहा, "सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी… जो छात्र-नौजवान कहेंगे वही करना पड़ेगा. जो जनता कहेगी वही करना पड़ेगा. आपको जनता ही चुनती है. जनता ही लोकतंत्र में मालिक है. इतना घमंड ठीक नहीं है. कितना शिक्षा आए और चले किसी को याद भी नहीं है. ऐसा काम करिए कि लोग आपको याद करे."

गर्दनीबाग धरना स्थल पर शिक्षा सत्याग्रह पर बैठे छात्रों की मांग को तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है.

तेजस्वी यादव ने कहा, "सरकार को अंहकार त्याग, छात्रों की सभी मांगों का अविलंब संज्ञान लेकर समाधान करना चाहिए. हम छात्रों और युवाओं के संघर्ष में जमकर और डटकर उनके साथ खड़े हैं और न्याय मिलने तक लड़ेंगे."

उधर दूसरी ओर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने गर्दनीबाग में विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ शुक्रवार को लोकभवन जाकर राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात की. विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा.