Monday, 14 September 2026 | 8:07 PM
India

फर्रुखाबाद में पसमांदा मुस्लिम समाज का ईद मिलन समारोह, गंगा-जमुनी तहज़ीब की झलक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 मार्च 2026 जनपद में नई ईदगाह के सामने ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज द्वारा ईद मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और भाईचारे के माहौल में किया गया। कार्यक्रम में हिन्दू-मुस्लिम एकता की सुंदर मिसाल देखने को मिली, जिसने सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। ईद की नमाज़ के बाद न
Share:
फर्रुखाबाद में पसमांदा मुस्लिम समाज का ईद मिलन समारोह, गंगा-जमुनी तहज़ीब की झलक
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 मार्च 2026 जनपद में नई ईदगाह के सामने ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज द्वारा ईद मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और भाईचारे के माहौल में किया गया। कार्यक्रम में हिन्दू-मुस्लिम एकता की सुंदर मिसाल देखने को मिली, जिसने सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।

ईद की नमाज़ के बाद नमाजियों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान आयोजन स्थल पर आने-जाने वाले लोगों के लिए पानी, शरबत, कोल्ड ड्रिंक्स और मिठाइयों का विशेष प्रबंध किया गया। आयोजकों ने ईदगाह से लौट रहे नमाजियों को इत्र लगाकर उनका स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य, डॉ अतुल बाथम, अनिल श्रीवास्तव, नवीन कुमार शाक्य, जगत पाल शाक्य, डॉ महावीर सिंह, अजय कुमार शाक्य, अंकित शाक्य, अजीत कुमार शाक्य, विकास अग्निहोत्री, एडवोकेट लक्ष्मण सिंह, एडवोकेट उदित मिश्रा, संदीप बाथम, संजय बाथम, गौरव कुशवाहा, रोहित कश्यप सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके साथ ही इरशाद सैफी, इस्लाम मंसूरी, रिज़वान अहमद ताज, मुजीब अंसारी, नईम सिद्दीकी, जावेद खान बंगश, जीशान कुरैशी, तस्लीम मंसूरी, अशफाक मंसूरी और अदनान शाकिर सहित अन्य लोगों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

समारोह के दौरान आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सौहार्द और आपसी विश्वास को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

ईद मिलन समारोह ने एक बार फिर फर्रुखाबाद की गंगा-जमुनी तहज़ीब को जीवंत करते हुए समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया।