Tuesday, 15 September 2026 | 2:24 PM
भारत

पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'शायद मोदी जी नीतीश जी को प्रधानमंत्री पद ऑफर करेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार (10 अप्रैल) को दिल्ली में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. पीएम मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है. इसे लेकर अब पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शायद नरेंद्र मोदी जी नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद ऑफर करेंगे. अगर
Share:
पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'शायद मोदी जी नीतीश जी को प्रधानमंत्री पद ऑफर करेंगे
Read in your preferred language.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार (10 अप्रैल) को दिल्ली में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. पीएम मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है. इसे लेकर अब पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शायद नरेंद्र मोदी जी नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद ऑफर करेंगे. अगर ऐसा हुआ तो बिहार उन्हें हमेशा याद रखेगा.

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''मुख्यमंत्री नीतीश जी को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने पर प्रधानमंत्री साहब से बधाई मिली है. मुझे लगता है कि शायद मोदी जी नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद की ऑफर करेंगे. अगर ऐसा हुआ तो बिहार उन्हें हमेशा याद रखेगा. ऐसा इसलिए लगता है क्योंकि किसी को मुख्यमंत्री पद छोड़कर सांसद बनने पर बधाई देना उचित नहीं लगता. प्रधानमंत्री पद के लिए बधाई देना अधिक उचित होगा.''