Tuesday, 15 September 2026 | 12:23 AM
भारत

पाकिस्तान ने अपने पैर पर मारी कुल्हाड़ी, 2026 टी20 वर्ल्ड कप का सपना टूटना तय!

अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारना, यह मुहावरा पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर पूरी तरह फिट बैठ रहा है. बाबर आजम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में शामिल करना लगता है पाक टीम को बहुत भारी पड़ने वाला है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में बाबर आजम एक बार फिर फ्लॉप हो गए हैं. लाहौर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में
Share:
पाकिस्तान ने अपने पैर पर मारी कुल्हाड़ी, 2026 टी20 वर्ल्ड कप का सपना टूटना तय!
Read in your preferred language.

अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारना, यह मुहावरा पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर पूरी तरह फिट बैठ रहा है. बाबर आजम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में शामिल करना लगता है पाक टीम को बहुत भारी पड़ने वाला है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में बाबर आजम एक बार फिर फ्लॉप हो गए हैं. लाहौर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में बाबर केवल 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

दूसरे टी20 मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी. कप्तान सलमान आगा ने 40 गेंद में 76 तानों की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए. मगर बाबर 5 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हो गए.

बाबर आजम की खराब फॉर्म के बावजूद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पाकिस्तान टीम में जगह मिली है. वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में 20 गेंद खेलकर 24 रन बना पाए थे. खराब फॉर्म, खराब स्ट्राइक रेट आगामी वर्ल्ड कप में पाक टीम की लुटिया डुबो सकती है.

बाबर इससे पहले बिग बैश लीग में भी बुरी तरह फ्लॉप रहे थे. BBL 2025-26 में बाबर आजम 11 मैचों में केवल 202 रन बना पाए थे. बाबर ने ये रन 22.44 के औसत से बनाए और वो एक बार फिर खराब स्ट्राइक रेट के कारण ट्रोल हुए. सीजन में उन्होंने 103 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. इन आंकड़ों के बावजूद उन्हें वर्ल्ड कप स्क्वाड में प्रवेश मिला.