Monday, 14 September 2026 | 9:27 PM
India

आईपीएल की वजह से बुरी तरह बौखलाया पाकिस्तान, PCB चीफ मोहसिन नकवी की खुलेआम खिलाड़ियों को धमकी

इंडियन प्रीमियर लीग की वजह से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है. दरअसल जो खिलाड़ी PSL में खेलने वाले थे, उनमें से कुछ क्रिकेटर IPL में आ गए हैं. इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन, मोहसिन नकवी बुरी तरह बौखला गए हैं. उन्होंने आईपीएल में जाने वाले खिलाड़ियों को खुलेआम धमकी दे डाली है. पहले जिम्बा
Share:
आईपीएल की वजह से बुरी तरह बौखलाया पाकिस्तान, PCB चीफ मोहसिन नकवी की खुलेआम खिलाड़ियों को धमकी
Read in your preferred language.

इंडियन प्रीमियर लीग की वजह से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है. दरअसल जो खिलाड़ी PSL में खेलने वाले थे, उनमें से कुछ क्रिकेटर IPL में आ गए हैं. इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन, मोहसिन नकवी बुरी तरह बौखला गए हैं. उन्होंने आईपीएल में जाने वाले खिलाड़ियों को खुलेआम धमकी दे डाली है.

पहले जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी, इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेलने वाले थे, लेकिन उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स में मुस्तफिजुर रहमान को रिप्लेस किया है. वहीं अब श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान दासुन शनाका ऐसे दूसरे खिलाड़ी बने हैं, जो PSL कॉन्ट्रैक्ट छोड़ आईपीएल में आ गए हैं. वो राजस्थान रॉयल्स को जॉइन करेंगे. आपको याद दिला दें कि पिछले सीजन PCB ने दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर कॉर्बिन बॉश पर कार्यवाई की थी, जिन्होंने मुंबई इंडियंस को जॉइन कर लिया था.
PCB चेयरमैन की खुली धमकी

रविवार को मीडिया से वार्ता के दौरान मोहसिन नकवी ने कहा, "जहां तक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की बात है. देखिए इस बार PSL में कौन से खिलाड़ी खेलने आए हैं. हां , 2-3 खिलाड़ी छोड़कर भी गए हैं और हम उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेने की तैयारी में हैं."

इस बार IPL और PSL का आयोजन एक ही समय पर हो रहा है. दोनों लीगों के टकराव पर मोहसिन नकवी ने कहा कि आईपीएल के साथ टक्कर से ज्यादा असर नहीं पड़ेगा क्योंकि विश्व में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की भरमार है. आईपीएल के बावजूद कई इंटरनेशनल खिलाड़ी पीएसएल में खेलने आए हैं.

मोहसिन नकवी ने बताया कि PSL 2026 के मैच खाली मैदानों में खेले जाएंगे. उन्होंने मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध को इसका कारण बताया. PSL की शुरुआत 26 मार्च से होगी और फाइनल 3 मई को खेला जाएगा. दूसरी ओर 28 मार्च से IPL 2026 शुरू होने जा रहा है, लेकिन अभी तक बीसीसीआई ने पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया है, इसलिए फाइनल की तारीख उजागर नहीं हुई है.