Tuesday, 15 September 2026 | 4:52 AM
भारत

उरई : बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जल निगम/जल संस्थान के अधि0 अभियन्ता, अधि0 अधिकारी नगर पंचायत/नगर पालिका परिषद के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुये। उन्होने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि जनपद की जिन गौशालाओं में अधिक संख्या में पशु ह
Share:
उरई : बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न
Read in your preferred language.

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जल निगम/जल संस्थान के अधि0 अभियन्ता, अधि0 अधिकारी नगर पंचायत/नगर पालिका परिषद के साथ बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुये। उन्होने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि जनपद की जिन गौशालाओं में अधिक संख्या में पशु है वहां अस्थायी अस्पताल बनाया जाये तथा पशुधन प्रसार अधिकारी की नियुक्ति अवश्य की जाये। पशुधन प्रसार अधिकारी जानवरों को होने वाली बीमारियों के टीके तथा दवाईयां समय पर उपलब्ध कराये। समस्त अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को निर्देशित करते हुये कहा कि जहां भी अन्त्येष्टि स्थलों का कार्य अपूर्ण है उसे अबिलम्ब पूर्ण कराये तथा प्रत्येक अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत प्रतिदिन गौशालाओं का निरीक्षण अवश्य करें तथा यह सुनिश्चित करे कि कही चारे की समस्या नही है तथा कोई पशु बीमार तो नही है। छुटटा नर पशुओं को सड़क/बाजार से हटाकर गौशाला में पहुंचाया जाये तथा यह भी सुनिश्चित किया जाये कि नर पशु अन्य पशुओं से अलग रहें ताकि वह अन्य जानवरों तथा बछड़ों को घायल न कर सके। जहां भी गौशालाओं का निर्माण अपूर्ण है उसे अबिलम्ब पूर्ण कराया जाये। इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही एवं शिथिलता पाये जाने पर जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित समस्त अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत उपस्थित रहे।

रिपोर्ट रेहान रजा