Tuesday, 15 September 2026 | 2:25 AM
भारत

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती पर पीएम मोदी ने कहा, विविधता में एकता हमारी पहचान है

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उनके सम्मान में आज का दिन 'एकता दिवस' के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर एकता दौड़ का शुभारंभ किया गया। दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और केंद्री
Share:
Read in your preferred language.
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 144वीं जयंती पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उनके सम्मान में आज का दिन 'एकता दिवस' के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर एकता दौड़ का शुभारंभ किया गया। दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सरदार पटेल को उनके जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि दी।   PM नरेंद्र मोदी ने  राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री जब पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर रहे थे तभी भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर से भी दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा पर फूल बरसाए गए। पटेल की जयंती को "राष्ट्रीय एकता दिवस" के तौर पर मनाया जाता है।  हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2014 में की गई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल आज ही के दिन सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण किया था।