Tuesday, 15 September 2026 | 3:26 AM
भारत

डीजल व पेट्रोल के दाम में लगातार बढ़ोतरी के विरोध में उतरे ओम प्रकाश राजभर

विश्व में कच्चे तेल की कीमतों में कमी के बाद भी भारत में डीजल व पेट्रोल के दाम में लगातार बढ़ोतरी के विरोध में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उनकी पार्टी के विधायक सड़क पर साइकिल के साथ उतरे। यह सभी विधानभवन के गेट नम्बर सात पर प्रदर्शन करने जा रहे थे कि पुलिस ने इनको रोक लिया।
Share:
डीजल व पेट्रोल के दाम में लगातार बढ़ोतरी के विरोध में उतरे  ओम प्रकाश राजभर
Read in your preferred language.

विश्व में कच्चे तेल की कीमतों में कमी के बाद भी भारत में डीजल व पेट्रोल के दाम में लगातार बढ़ोतरी के विरोध में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उनकी पार्टी के विधायक सड़क पर साइकिल के साथ उतरे। यह सभी विधानभवन के गेट नम्बर सात पर प्रदर्शन करने जा रहे थे कि पुलिस ने इनको रोक लिया। लखनऊ में गुरुवार को पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में साइकिल से प्रदर्शन करने विधान भवन की ओर जा रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को उनके आवास के बाहर पुलिस ने रोका और प्रदर्शन न करने की सलाह दी। इस दौरान राजभर ने सड़क पर साइकिल चलाकर अपना विरोध जाहिर किया। उनके आवास से निकलने से पहले ही पुलिस ने सड़क पर बैरीकेडिंग कर ली थी। राजभर तथा उनकी पार्टी के विधायक और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी को रोका जाए। राजभर ने कहा कि डीजल की कीमत बढऩे से किसानों की आमदनी पर फर्क पड़ रहा है। खेती के काम में भी महंगाई झेलनी पड़ रही है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि तत्काल इस पर संज्ञान ले।
गौरतलब है कि देश में लगातार 19 दिन से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 19 दिनों में डीजल की कीमत में 10.62 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है जबकि पेट्रोल भी 8.66 रुपए महंगा हुआ है।