Monday, 14 September 2026 | 8:44 PM
India

'पुराने सामान को नए डिब्बे में…', लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बजट पर उठाए सवाल

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में बजट पेश किया. वित्त मंत्री ने इस बजट में कई बड़ी घोषणाएं की लेकिन आम आदमी के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं हुआ. अब इसे लेकर जहां सत्ता पक्ष के नेता इस बजट को सही बता रहे हैं तो वहीं विपक्षी नेता सरकार पर हमलावर हैं. इस बजट पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लाल
Share:
'पुराने सामान को नए डिब्बे में…', लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बजट पर उठाए सवाल
Read in your preferred language.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में बजट पेश किया. वित्त मंत्री ने इस बजट में कई बड़ी घोषणाएं की लेकिन आम आदमी के लिए कोई बड़ा ऐलान नहीं हुआ. अब इसे लेकर जहां सत्ता पक्ष के नेता इस बजट को सही बता रहे हैं तो वहीं विपक्षी नेता सरकार पर हमलावर हैं.

इस बजट पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने इस बजट को पुराने सामान को नए डिब्बे में नए लेबल के साथ परोसने जैसा बताया. लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा-"अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोत्तरी कैसे होगी? इस पर बजट में कोई स्पष्टता नहीं है, डिजिटल कंटेंट क्रिएशन को बढ़ावा देने की बात की गई है, मगर देश की शिक्षित व गैर-शिक्षित युवा आबादी के लिए यथार्थ में जॉब-क्रिएशन कैसे और किन-किन सेक्टर्स में होगा? देश के इस सबसे गंभीर मसले पर भी बजट में कोई स्पष्ट रोड मैप नहीं है."

रोहिणी आचार्य ने आगे लिखा-"बिहार के लिए बाढ़ प्रबंधन, बाढ़ की रोक थाम, बाढ़ के पश्चात पुनर्वास की व्यवस्था एवं सिंचाई के संसाधनों के निर्माण व विकास के लिए विशेष-पैकेज दिए जाने की बेहद जरूरी व पुरानी मांग के लिए बजटीय प्रावधान का नहीं होना निराशाजनक है."