Tuesday, 15 September 2026 | 3:30 AM
भारत

'अब अधिकारी बनाम अधिकारी…', IRS गौरव गर्ग से मारपीट के मामले पर बोले अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज स्थित आयकर विभाग में आईआरएस गौरव गर्ग पर हमला हुआ है. इनकम टैक्स के असिस्टेंट कमिश्नर पर गौरव गर्ग को दफ्तर के कमरे में बंद कर पीटने का आरोप हैं. वहीं इस मामले को लेकर अब सपा मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. सपा चीफ अखिलेश
Share:
'अब अधिकारी बनाम अधिकारी…', IRS गौरव गर्ग से मारपीट के मामले पर बोले अखिलेश यादव
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज स्थित आयकर विभाग में आईआरएस गौरव गर्ग पर हमला हुआ है. इनकम टैक्स के असिस्टेंट कमिश्नर पर गौरव गर्ग को दफ्तर के कमरे में बंद कर पीटने का आरोप हैं. वहीं इस मामले को लेकर अब सपा मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है.

सपा चीफ अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-बीजेपी सरकार में अब तक पुलिस बनाम पुलिस हो रहा था, अब अधिकारी बनाम अधिकारी हो रहा है. लखनऊ में एक आईआरएस अधिकारी को बंधक बनाकर एक इनकम टैक्स अधिकारी द्वारा पीटे जाने का मामला सामने आया है. इसकी जाँच हो और पता किया जाए कि एक आईपीएस अधिकारी के पति के साथ ऐसी घटना क्यों घटी और इसके सूत्र किस-किस से जुड़े हैं."

2014 बैच के अधिकारी योगेंद्र मिश्रा पर मारपीट का आरोप है. असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र की एक मामले में जांच चल रही थी और उसी जांच के सिलसिले में किसी बात को लेकर गौरव गर्ग से विवाद हुआ. इसके बाद योगेंद्र ने पेपर वेट और घुसे से गौरव गर्ग को मारा है. वहीं घायल IRS गौरव गर्ग को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल गौरव गर्ग को सेकेंड फ्लॉर स्थित प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है. कई आईएएस और आईपीएस अफसर भी उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे. आईआरएस गौरव गर्ग लखनऊ में तैनात रहीं आईपीएस रवीना त्यागी के पति हैं.

BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी आईआरएस अधिकारी गौरव गर्ग को देखन अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना. भूपेंद्र चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं उनका कुशलक्षेम पूछने आया हूं, बाकी कानून अपना काम कर रहा है. वहीं अखिलेश यादव के एक्स पर पोस्ट को लेकर जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया तो उन्होंने कहा कि राजनीतिक एंगल इसमें नहीं देखना चाहिए, पॉलीटिकल विषय नहीं है वो. जिस प्रकार की दुर्घटना हुई है कानून अपना काम करेगा, मुझे विश्वास है जो दोषी है उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. बीजेपी नेता ने कहा कि अभी उनकी स्थिति सामान्य है, उनके मुंह में चोट लगी है और पैर में लगी है.