Tuesday, 15 September 2026 | 12:25 AM
भारत

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट की आपराधिक अवमानना का नोटिस

दिल्ली HC की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अदालत की आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी किया. कोर्ट ने कहा कि अगर इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो अराजकता फैलेगी. इसके अलावा मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक के खिलाफ भी अवमानना की कार्रवाई होगी. संजय सिंह के खिलाफ भी अदालत की अवमानना का नोटिस
Share:
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट की आपराधिक अवमानना का नोटिस
Read in your preferred language.

दिल्ली HC की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अदालत की आपराधिक अवमानना का नोटिस जारी किया. कोर्ट ने कहा कि अगर इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो अराजकता फैलेगी. इसके अलावा मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक के खिलाफ भी अवमानना की कार्रवाई होगी. संजय सिंह के खिलाफ भी अदालत की अवमानना का नोटिस जारी किया.

कोर्ट ने कहा जब न्यायपालिका जैसी संस्था को कटघरे में खड़ा किया जाता है तो न्यायाधीश का कर्तव्य होता है कि वह यह सुनिश्चित करे कि बदनाम किए जाने की कोशिश उसके निर्णय को प्रभावित न करे. जब इस अदालत ने जज के मामले से अलग होने (recusal) की मांग वाली याचिका सुनी थी, तब अदालत की समझ यह थी कि उसके सामने मुद्दा केवल न्यायिक आदेश की वैधता और पक्षपात की आशंका का था.