Monday, 14 September 2026 | 8:20 PM
India

बुलंदशहर में अचानक पेड़ से होने लगी नोटों की बारिश! क्या है मामला

बुलंदशहर में एक अनोखी और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कचहरी रोड पर एक बंदर ने वकील साहब का 2 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया और पेड़ पर चढ़कर नोटों की बारिश कर दी. घटना कचहरी रोड पर स्टाम्प विक्रेता के पास की है. एक वकील साहब बैनामा तैयार कर
Share:
बुलंदशहर में अचानक पेड़ से होने लगी नोटों की बारिश! क्या है मामला
Read in your preferred language.

बुलंदशहर में एक अनोखी और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कचहरी रोड पर एक बंदर ने वकील साहब का 2 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया और पेड़ पर चढ़कर नोटों की बारिश कर दी.

घटना कचहरी रोड पर स्टाम्प विक्रेता के पास की है. एक वकील साहब बैनामा तैयार कराने के लिए 2 लाख रुपये नकद लेकर पहुंचे थे. इसी दौरान अचानक एक बंदर उनके पास पहुंचा और नोटों से भरा बैग छीनकर पेड़ पर चढ़ गया. पेड़ पर चढ़कर बंदर ने बैग खोला और 500-500 रुपये के नोट उड़ाने शुरू कर दिए. नीचे खड़े वकील साहब और उनके साथी हैरान रह गए. वीडियो में साफ दिख रहा है कि नोट पेड़ से नीचे गिर रहे हैं और लोग उन्हें जमीन से बीन रहे हैं.

नोटों की बारिश देखकर आसपास हंगामा मच गया. एक व्यक्ति नोटों से भरा बैग वापस लेने के लिए पेड़ पर चढ़ गया. काफी देर की मशक्कत और कोशिश के बाद बंदर बैग छोड़कर भाग गया. अंत में वकील साहब को उनका बैग वापस मिल गया, हालांकि कुछ नोटों के गायब होने की आशंका है.

यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी और मोबाइल फोन में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोग इस वीडियो को देखकर खूब हंस रहे हैं और कमेंट्स में बंदर की शरारत को लेकर मजाकिया टिप्पणियां कर रहे हैं. बुलन्दशहर पुलिस को इस घटना की जानकारी मिल गई है. बताया जा रहा है कि कचहरी क्षेत्र में बंदरों की काफी समस्या है और अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं.