Tuesday, 15 September 2026 | 5:32 AM
भारत

युवराज सिंह नहीं… 19 साल पहले इस दिग्गज ने सबसे पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए थे 6 छक्के

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में जब भी लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने की बात होती है, तो लोग भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह को याद करते हैं, जिन्होंने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड के ऊपर लगाए थे. लेकिन युवराज इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज नही
Share:
युवराज सिंह नहीं… 19 साल पहले इस दिग्गज ने सबसे पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए थे 6 छक्के
Read in your preferred language.

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में जब भी लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने की बात होती है, तो लोग भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह को याद करते हैं, जिन्होंने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड के ऊपर लगाए थे. लेकिन युवराज इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज नहीं थे, बल्कि यह कमाल करने वाला पहला बल्लेबाज कोई और ही था, जिसने आज के दिन 19 साल पहले यह कमाल किया था.

यह बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज हर्शल गिब्स थे. गिब्स ने 19 साल पहले आज ही के दिन यानी 16 मार्च, 2007 को नीदरलैंड्स के खिलाफ वनडे में 6 छक्के जड़ने का कमाल किया था. अफ्रीकी बल्लेबाज ने लेग स्पिनर डैन वैन बुंगे के खिलाफ लगातार 6 छक्के लगाए थे.

गिब्ल ने 6 छक्कों की मदद से बड़ी पारी खेलते हुए 40 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 72 रन स्कोर किए थे. गिब्स की इस पारी ने टीम को बड़े टोटल तक पहुंचाने में मदद की थी.

मुकाबला 40-40 ओवर का खेला गया था. मैच में पहले बैटिंग के लिए उतरी अफ्रीका की टीम ने 353/3 रन बोर्ड पर लगाए थे. टीम के लिए जैक कैलिस ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 109 गेंदों में 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 128 रन स्कोर किए थे. इसके अलावा मार्क बाउचर ने 31 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्के लगाकर 75 रन बनाए. गिब्स ने 72 रन स्कोर किए. बाकी कप्तान ग्रेम स्मिथ ने 59 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए.

रन चेज के लिए उतरी नीदरलैंड्स 40 ओवर में 132/9 रन के टोटल तक ही पहुंच सकी थी. इस तरह अफ्रीका ने 221 रनों से बड़ी जीत अपने खाते में डाली थी. नीदरलैंड्स के लिए रयान टेन डोशेट ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 74 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 57 रन स्कोर किए थे. इसके अलावा कोई भी दूसरा बल्लेबाज 25 रन का आंकड़ा नहीं छू सका था.