Monday, 14 September 2026 | 10:07 PM
Entertainment

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रोलर्स पर फूटा नोरा का गुस्सा

अभिनेत्री नोरा फतेही ने हाल ही में मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बारे में सोशल मीडिया पर चर्चा की थी। उन्होंने लोगों से शांति की अपील भी की। उनके इस व्यवहार के लिए यूजर्स ने नोरा को काफी ट्रोल किया था। इसपर एक्ट्रेस ने अब कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। नोरा फतेही ने मिडिल ईस्ट में तनाव के हालात के बारे मे
Share:
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रोलर्स पर फूटा नोरा का गुस्सा
Read in your preferred language.

अभिनेत्री नोरा फतेही ने हाल ही में मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बारे में सोशल मीडिया पर चर्चा की थी। उन्होंने लोगों से शांति की अपील भी की। उनके इस व्यवहार के लिए यूजर्स ने नोरा को काफी ट्रोल किया था। इसपर एक्ट्रेस ने अब कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।

नोरा फतेही ने मिडिल ईस्ट में तनाव के हालात के बारे में एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने फैंस को बताया कि वह पूर्ण सुरक्षित हैं। बाकि लोगों से इस बुरे वक्त में एकता और शांति बनाए रखने की अपील करती हैं। उनकी इस बात से कुछ लोग सहमत नहीं हुए थे। अब नोरा ने एक और वीडियो शेयर कर अपनी बात ट्रोलर्स को समझाने की कोशिश की है। सिर्फ शांति के रखने के लिए बोलने पर उन्हें ट्रोल करना गलत बात है।

बुधवार के नोरा फतेही ने पहले तो फैंस को होली की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने अपने ट्रोलिंग के मुद्दे को उठाया। उन्होंने ट्रोलर्स पर निशाना साधते हुए कहा , ‘मुझे लगता है कि बहुत से लोग समझने और सुनने की क्षमता खो चुके हैं। यह सब चीजें हमें स्कूल में सिखाई जाती हैं। जिसमें समझने की क्षमता, आलोचनात्मक सोच, पढ़ने की क्षमता और सुनने की क्षमता होता है। मुझे लगता है कि बहुत से लोग जीवन के इस चरण को छोड़ चुके हैं, खासकर अब सोशल मीडिया और फोन के जमाने में, लेकिन मैं विश्व शांति और एकता के अपने रुख पर कायम हूं।'