Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

फर्रुखाबाद सदर तहसील में नए तहसीलदार की तैनाती, विक्रम सिंह ने संभाला कार्यभार

  फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 मई 2026 जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर ने महत्वपूर्ण तबादला आदेश जारी किया है। इसके तहत कायमगंज के तहसीलदार विक्रम सिंह को तहसील सदर में तहसीलदार पद पर तैनात किया गया है।तबादला आदेश जारी होने के बाद विक्रम सि
Share:
फर्रुखाबाद सदर तहसील में नए तहसीलदार की तैनाती, विक्रम सिंह ने संभाला कार्यभार
Read in your preferred language.

 
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 मई 2026 जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर ने महत्वपूर्ण तबादला आदेश जारी किया है। इसके तहत कायमगंज के तहसीलदार विक्रम सिंह को तहसील सदर में तहसीलदार पद पर तैनात किया गया है।तबादला आदेश जारी होने के बाद विक्रम सिंह ने आज विधिवत रूप से सदर तहसील में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके आगमन से तहसील प्रशासन में नई सक्रियता और कार्यकुशलता की उम्मीद जताई जा रही है।वहीं, अब तक प्रभारी तहसीलदार सदर का दायित्व संभाल रहे सनी कनौजिया को उनके मूल पद नायब तहसीलदार पर वापस भेज दिया गया है। साथ ही मनीष वर्मा को भी नायब तहसीलदार पद से हटा दिया गया है।प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से किया गया है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नए तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी और आम जनता को राहत मिलेगी।