उत्तर प्रदेश
आधार कार्ड में एड्रेस और किसी बदलाव के लिए UIDAI ने जारी किए नए नियम...
अगर आपको अपने आधार में कोई जानकारी अपडेट करनी है या बदलवानी है तो उसके लिए आपको अब अलग तरीका अपनना होगा. क्योंकि आधार जारी करने वाली कंपनी यूआईडीएआई ने आधार अपडेशन के नियम में कुछ बदलाव कर दिए हैं. लोगों की आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआ
Read in your preferred language.
अगर आपको अपने आधार में कोई जानकारी अपडेट करनी है या बदलवानी है तो उसके लिए आपको अब अलग तरीका अपनना होगा. क्योंकि आधार जारी करने वाली कंपनी यूआईडीएआई ने आधार अपडेशन के नियम में कुछ बदलाव कर दिए हैं. लोगों की आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने देश के कुछ शहरों में आधार सेवा केंद्र शुरू किए हैं.
बता दें कि आप इन सेंटर्स पर नया आधार बनवा सकते हैं. साथ ही पता, नाम और जन्मतिथि में बदलाव या अपडेट करने की स्थति में भी इस सुविधाओं का लाभ उठाया जा सकता है.
ये सेवाएं यूआईडीएआई बैंकों, पोस्ट ऑफिसों और सरकारी कार्यालयों में देगा. यूआईडीएआई ने दिल्ली, चेन्नई, भोपाल, आगरा, हिसार, विजयवाड़ा और चंडीगढ़ में आधार सेवा केंद्र शुरू किए हैं. इसके अलावा भोपाल, चेन्नई, पटना और गुवाहाटी में आधार सेवा केंद्र इस महीने शुरू हो जाएंगे. साथ ही यूआईडीएआई देश भर के 53 शहरों में 114 आधार सेवा केंद्र खोलने की प्लानिंग भी कर रहा है. आधार सेवा केंद्र की सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना होगा.