Tuesday, 15 September 2026 | 12:30 AM
भारत

नई दिल्ली:राकेश टिकैत ने जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक से की मुलाकात, आंदोलनरत छात्रों की मांगों का किया समर्थन

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2026 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर पिछले 19 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वांगचुक का कुशलक्षेम जाना और आंदोलन में शामिल छात्
Share:
नई दिल्ली:राकेश टिकैत ने जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक से की मुलाकात, आंदोलनरत छात्रों की मांगों का किया समर्थन
Read in your preferred language.

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2026 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर पिछले 19 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वांगचुक का कुशलक्षेम जाना और आंदोलन में शामिल छात्रों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए उनके संघर्ष के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

राकेश टिकैत ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में युवाओं की आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि वह मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए आंदोलनरत युवाओं की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय ले, ताकि आंदोलन का शांतिपूर्ण समाधान निकल सके।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि न्याय की इस लड़ाई में भारतीय किसान यूनियन और देशभर के किसान आंदोलनरत युवाओं के साथ खड़े हैं। टिकैत ने आंदोलनकारियों से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की अपील भी की।

जंतर-मंतर पर चल रहे इस आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्र, युवा और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। राकेश टिकैत की उपस्थिति से आंदोलन को नया समर्थन मिला और प्रदर्शनकारियों का उत्साह बढ़ा।

यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब आंदोलन लगातार जारी है और आंदोलनकारी अपनी मांगों को लेकर सरकार से ठोस पहल की अपेक्षा कर रहे हैं।