Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
India

नई दिल्ली:जंतर-मंतर छात्र आंदोलन में उमड़ा जनसैलाब, बाबू सिंह कुशवाहा ने जताया समर्थन

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जुलाई 2026 राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे शांतिपूर्ण अनशन एवं छात्र आंदोलन में रविवार को देशभर से पहुंचे छात्रों और युवाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। आंदोलन के समर्थन में विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और छात्रों की मांगो
Share:
नई दिल्ली:जंतर-मंतर छात्र आंदोलन में उमड़ा जनसैलाब, बाबू सिंह कुशवाहा ने जताया समर्थन
Read in your preferred language.

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जुलाई 2026 राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे शांतिपूर्ण अनशन एवं छात्र आंदोलन में रविवार को देशभर से पहुंचे छात्रों और युवाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। आंदोलन के समर्थन में विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और छात्रों की मांगों के प्रति एकजुटता व्यक्त की।

जन अधिकार पार्टी के संस्थापक एवं जौनपुर से सांसद माननीय बाबू सिंह कुशवाहा जंतर-मंतर से संसद मार्ग तक निकाली गई मार्च यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात कर उनके संघर्ष का समर्थन किया और कहा कि युवाओं की आवाज को लोकतांत्रिक तरीके से सुना जाना चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम की प्रसिद्ध पंक्तियां दोहराईं—

“सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है,

देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है।”

आंदोलन में शामिल युवाओं ने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उनका कहना था कि शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने वाली नीतियों के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जिम्मेदार हैं और उन्हें तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने छात्रों के अधिकारों की रक्षा, शिक्षा में सुधार और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की मांग की।

जन अधिकार पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पार्टी छात्रों, युवाओं और शिक्षा के अधिकार से जुड़े हर लोकतांत्रिक आंदोलन के साथ मजबूती से खड़ी है। पार्टी ने शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प भी दोहराया।