Tuesday, 15 September 2026 | 2:24 AM
मनोरंजन

‘भाबीजी घर पर हैं’ की ‘अनीता भाभी’ बनीं नेहा पेंडसे

टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ की नई ‘अनीता भाभी’ मिल चुकी हैं। पिछले साल सौम्या टंडन ने शो को अलविदा कह दिया था। उसके बाद से फैन्स ‘अनीता भाभी’ का इंतजार कर रहे थे। महीनों बाद शो के मेकर्स ने सौम्या टंडन की जगह नेहा पेंडसे को कन्फर्म कर दिया। बता दें कि सौम्या ने शो को अगस्त के महीने में अलविदा कहा था।
Share:
Read in your preferred language.

टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ की नई ‘अनीता भाभी’ मिल चुकी हैं। पिछले साल सौम्या टंडन ने शो को अलविदा कह दिया था। उसके बाद से फैन्स ‘अनीता भाभी’ का इंतजार कर रहे थे। महीनों बाद शो के मेकर्स ने सौम्या टंडन की जगह नेहा पेंडसे को कन्फर्म कर दिया। बता दें कि सौम्या ने शो को अगस्त के महीने में अलविदा कहा था। उसके बाद से स्क्रीन पर ‘अनीता भाभी’ नजर नहीं आ रही थीं। 

ई टाइम्स संग बातचीत में सौम्या टंडन ने कहा था कि मुझे लगता है कि नौकरी करना और रेगुलर इनकम अब मेरे लिए एक्साइटिंग नहीं रहा। अब एक कलाकार और एंटरटेनर के तौर पर ग्रोथ दिलाने वाले प्रोजेक्ट पर काम करना चाहिए। सौम्या ने कहा कि 'भाबी जी घर पर हैं' शो ने उनकी ग्रोथ में बहुत योगदान दिया है। उनकी एक यादगार जर्नी रही है, लेकिन अब वह आने वाले पांच सालों में खुद को उसी रोल में नहीं देखना चाहती हैं।