Monday, 14 September 2026 | 5:38 PM
UP News

फर्रुखाबाद में एनसीसी इंटर ग्रुप स्पोर्ट्स शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ, 11 ग्रुपों के 110 कैडेट्स ले रहे भाग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जून 2026 उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय लखनऊ के तत्वावधान में इंटर ग्रुप स्पोर्ट्स शूटिंग प्रतियोगिता (आईजीएसएससी) का शुभारंभ रविवार को 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ में किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन एडीजी एनसीसी लखनऊ के निर्देशन में किया जा रहा है। गत वर्ष की भांति
Share:
फर्रुखाबाद में एनसीसी इंटर ग्रुप स्पोर्ट्स शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ, 11 ग्रुपों के 110 कैडेट्स ले रहे भाग
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 जून 2026 उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय लखनऊ के तत्वावधान में इंटर ग्रुप स्पोर्ट्स शूटिंग प्रतियोगिता (आईजीएसएससी) का शुभारंभ रविवार को 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ में किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन एडीजी एनसीसी लखनऊ के निर्देशन में किया जा रहा है। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतियोगिता के सफल संचालन की जिम्मेदारी 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ को सौंपी गई है।

प्रतियोगिता का उद्घाटन 12 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल ए.एस. मलिक (वीएसएम) ने किया। इस अवसर पर लखनऊ ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव, अलीगढ़ के डिप्टी ग्रुप कमांडर कर्नल विनीत त्यागी तथा एनसीसी निदेशालय लखनऊ के ट्रेनिंग ऑफिसर कर्नल राजेश मोर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस प्रतियोगिता में कानपुर, अलीगढ़, आगरा, बनारस-ए, बनारस-बी, लखनऊ, गोरखपुर, बरेली, गाजियाबाद, प्रयागराज तथा मेरठ सहित कुल 11 एनसीसी ग्रुपों के कैडेट्स भाग ले रहे हैं। प्रत्येक ग्रुप से जूनियर एवं सीनियर डिवीजन तथा जूनियर एवं सीनियर विंग के कैडेट्स को शामिल किया गया है। कुल 110 एनसीसी कैडेट्स विभिन्न शूटिंग स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

प्रतियोगिता के अंतर्गत एयर राइफल 10 मीटर, एयर पिस्टल 10 मीटर तथा 0.22 राइफल 50 मीटर श्रेणियों में मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता का फाइनल 8 जून को सम्पन्न होने की संभावना है, जिसके उपरांत विजेता प्रतिभागियों को ग्रुप कमांडर द्वारा पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

प्रतियोगिता के समग्र परिणाम तैयार करने की जिम्मेदारी लिपिक जोगेंद्र सिंह को सौंपी गई है। आयोजन के दौरान कैप्टन गिरिजा शंकर, लेफ्टिनेंट राजू अहिरवार, सूबेदार मेजर नवीन कुमार, सूबेदार गिरिराज किशोर, सूबेदार शैलेन्द्र सिंह, सूबेदार दिनेश सिंह सहित 12 यूपी बटालियन एवं विभिन्न ग्रुपों से आए पीआई स्टाफ मौजूद रहे।

एनसीसी अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं कैडेट्स में अनुशासन, एकाग्रता, आत्मविश्वास तथा प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को आगे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर भी प्राप्त होगा।