Tuesday, 15 September 2026 | 3:43 AM
भारत

'मेरे लिए मेरा देश सबसे पहले', BPL होस्ट पैनल से बाहर किये जाने की खबर पर रिद्धिमा पाठक ने तोड़ी चुप्पी, कौन हैं रिद्धिमा पाठक?

बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) 2026 में चल रहा विवाद गहराता जा रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से मुस्तफिजुर रहमान की रिलीज के बाद शुरू हुए तनाव की स्थिति के बीच BCB के द्वारा BPL के प्रेजेंटेशन पैनल से भारतीय प्रेजेंटर रिद्धिमा पाठक को टूर्नामेंट के होस्टिंग लाइनअप से बाहर करने की खबर चर्चा का वि
Share:
'मेरे लिए मेरा देश सबसे पहले', BPL होस्ट पैनल से बाहर किये जाने की खबर पर रिद्धिमा पाठक ने तोड़ी चुप्पी, कौन हैं रिद्धिमा पाठक?
Read in your preferred language.

बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) 2026 में चल रहा विवाद गहराता जा रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से मुस्तफिजुर रहमान की रिलीज के बाद शुरू हुए तनाव की स्थिति के बीच BCB के द्वारा BPL के प्रेजेंटेशन पैनल से भारतीय प्रेजेंटर रिद्धिमा पाठक को टूर्नामेंट के होस्टिंग लाइनअप से बाहर करने की खबर चर्चा का विषय बन गया. इस मामले को लेकर अब खुद भारतीय महिला प्रेजेंटर रिद्धिमा पाठक ने पास करते हुए तस्वीर की और बताया की मामले की सच्चाई क्या है.

रिद्धिमा पाठक ने जारी चर्चा के बीच इंस्टाग्राम स्टोरी में पूरी जानकारी देते हुए लिखा, "सच मायने रखता है. पिछले कुछ घंटों में एक कहानी चल रही है कि मुझे BPL से "निकाल दिया गया" है. यह सच नहीं है. मैंने खुद यह फैसला लिया कि मैं इसमें हिस्सा नहीं लूंगी. मेरे लिए मेरा देश सबसे पहले आता है और मैं क्रिकेट के खेल को किसी भी एक असाइनमेंट से कहीं ज्यादा महत्व देती हूं."

"मुझे सालों तक ईमानदारी, सम्मान और जुनून के साथ इस खेल की सेवा करने का सौभाग्य मिला है. यह नहीं बदलेगा. मैं ईमानदारी, स्पष्टता और खेल की भावना के लिए खड़ा रहूंगी. समर्थन के लिए संपर्क करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद. आपके संदेश मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं. क्रिकेट सच्चाई का हकदार है. बस, मेरी तरफ से और कोई टिप्पणी नहीं."

कौन हैं रिद्धिमा पाठक?: रिद्धिमा पाठक के इस साहसिक कदम के बाद हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है. अगर आप भी उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं तो उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें हम आपके लिए लेकर आए हैं.

रिद्धिमा का जन्म 17 फरवरी साल 1990 में झारखंड की राजधानी रांची में हुआ था. उनकी मौजूदा उम्र 35 साल है. पेशे से वह मॉडल, एक्टर, वॉइस आर्टिस्ट, टीवी प्रजेंटर और एंकर हैं.