Tuesday, 15 September 2026 | 2:28 AM
मनोरंजन

'तारक मेहता…' की मुनमुन दत्ता नहीं बनना चाहती हैं मां, आखिर क्या है खबर

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी के किरदार में नजर आने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने शादी नहीं की है। वह 38 साल की हैं और अविवाहित हैं। उनका नाम कई बार को-एक्टर राज अनादकट के साथ जुड़ा है लेकिन दोनों ने इसे सिरे से नकारा है और ऐसे दावे करने वालों को फटाकर भी लगाई है। अब एक्ट्रेस ने रणवीर अल्
Share:
'तारक मेहता…' की मुनमुन दत्ता नहीं बनना चाहती हैं मां, आखिर क्या है खबर
Read in your preferred language.

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी के किरदार में नजर आने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने शादी नहीं की है। वह 38 साल की हैं और अविवाहित हैं। उनका नाम कई बार को-एक्टर राज अनादकट के साथ जुड़ा है लेकिन दोनों ने इसे सिरे से नकारा है और ऐसे दावे करने वालों को फटाकर भी लगाई है। अब एक्ट्रेस ने रणवीर अल्लहबादिया के पॉडकास्ट में शादी और बच्चे के बारे में खुलकर बात की है। बताया है कि उनके पति में क्या खूबियां होनी चाहिए।

मुनमुन दत्ता अपनी ग्लोनिंग स्किन का राज बताती हैं, जिसमें कहती हैं, 'हमारी जेनेरेशन के लोग बहुत जवान दिखते हैं। मेरे ख्याल से हमारी एनर्जी ऐसी है। और हम अंदर से खुश हैं तो शायद इसलिए भी वो रिफ्लेक्ट होता है। और मैं शादीशुदा नहीं हूं। मेरे बच्चे नहीं हैं। इसलिए सारा ध्यान मैं अपने आप पर दे पाती हूं।'

जब मुनमुन से पूछा गया कि शादी करने है? तो एक्ट्रेस ने कहा, 'मुझे अभी नहीं पता। मैं अभी ऐसे उसमें हूं कि करनी है, नहीं करनी है, मुझे नहीं पता। मुझे प्यार अच्छा लगता है। अगर मेरे लिए लिखा होगा तो शायद करूंगी। लेकिन मैं वो नहीं हूं जो शादी के पीछे भागे। मेरा ऐसा कोई सपना भी नहीं रहा। मुझे कभी भी बचपन से वो ड्रीम नहीं था कि मेरा आइडियल पति ऐसा होना चाहिए। कि मेरा आइडियल शादी ऐसा होना चाहिए।'