Monday, 14 September 2026 | 9:10 PM
India

ट्रैफिक रूल तोड़ने के जुर्म में एमएस धोनी पर फाइन लगा

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोमी इन दिनों आईपीएल 2026 की तैयारी में जुटे हैं. इस बीच खबर सामने आई कि धोनी ने ट्रैफिक रूल तोड़ दिया. दरअसल तेज रफ्तार के चलते धोनी पर जुर्माना लगा. तो आइए जानते हैं कि धोनी को जुर्माने के लिए कितना भुगतान करना पड़ेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रांची में लिमिट से
Share:
ट्रैफिक रूल तोड़ने के जुर्म में एमएस धोनी पर फाइन लगा
Read in your preferred language.

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोमी इन दिनों आईपीएल 2026 की तैयारी में जुटे हैं. इस बीच खबर सामने आई कि धोनी ने ट्रैफिक रूल तोड़ दिया. दरअसल तेज रफ्तार के चलते धोनी पर जुर्माना लगा. तो आइए जानते हैं कि धोनी को जुर्माने के लिए कितना भुगतान करना पड़ेगा.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रांची में लिमिट से ज्यादा रफ्तार पर गाड़ी चलाने के चलते धोनी पर 1000 रुपये का फाइन लगा. शहर के ऑटोमेटेड ट्रैफिक सिस्टम ने गाड़ी को ओवर स्पीड पर जाते हुए रिकॉर्ड कर लिया और मोटर व्हीकल एक्ट 183 के तहत ई-चालान कट गया. हालांकि यह मामूली अपराध था, लेकिन एमएस धोनी के नाम के चलते इस मामले में सुर्खियां बटोरीं.